Weight loss diet in Hindi: मोटापे से परेशान लोगों का दर्द में भली-भांति समझ सकती हूं क्योंकि कभी मैं भी इस समस्या से जूझ रही थी। लेकिन जैसे ही मैंने बाहर का जंक फूड तली हुई चीजें खाना बंद किया और weight loss diet को नियमित रूप से अपनाया तब से मेरा वजन कम होने शुरू हो गया और आज मैंने अपने वजन को इतना कम कर लिया जितना मुझे चाहिए।
प्रिय पाठको जैसा कि आप जानते हैं मैं अपने weight loss journey को आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं और मैं आपका अपनी इस "weight loss diet in Hindi" पोस्ट में स्वागत करती हूं। मैंने अपने वजन कम करने के लिए जिन जिन तरीकों को अपनाया है उनमें से कुछ एक तरीकों के बारे में मैं अपनी पिछली पोस्ट में लिख चुकी हूं। आज की पोस्ट में हम जानेंगे एक सलाद रेसिपी के बारे में जिसको मैंने अपना वजन कम करने के लिए अपनाया और उसका मुझे काफी अच्छा परिणाम मिला। तो आगे बढ़ते हैं हम अपनी इस पोस्ट में और जानते हैं इसके बारे में.....
![]() |
वजन कम करने के लिए सलाद |
Weight loss diet: वजन कम करने के लिए वेजिटेबल सलाद
वजन कम करने के लिए आप वेजिटेबल सलाद को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसे आप घर पर आसानी से मिक्स सब्जियों से बना सकते हैं इसमें काफी मात्रा में विटामिंस और फाइबर पाया जाता है। जो कि आप के वजन को कम करने में आपकी मदद करता है। और साथ ही में इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है जो कि आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखती है।
वेजिटेबल सलाद को आप लंच या डिनर में अपनी इच्छा अनुसार खा सकते हैं। यदि आप का वजन बढ़ चुका है और कम होने का नाम ही नहीं लेता है तो आप इस सलाद को अपने आहार में शामिल कर अपने वजन को कम कर सकते हैं। लेकिन याद रहे आपको बाहर का जंक फूड तली भुनी चीजें नहीं खानी है चीनी से कोसों दूर रहना है और आपको हेल्दी खाना खाना है।
सामग्री:-
1. एक प्याज:- प्याज में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण पाया जाता है इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं।प्याज में आयरन पोटेशियम जैसे गुण भी पाए जाते हैं। प्याज एक सुपर फूड है।
2. एक टमाटर:- टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम इत्यादि पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही मैं प्याज में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं।
3. ब्रोकली:- ब्रोकली में फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली में कुछ एक ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है।
4. गाजर:- गाजर के रस में विटामिन "ए" "बी" "सी" "डी" "ई" "जी" और "के" पाए जाते हैं।गाजर का जूस पीने या कच्ची गाजर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
5. आधा कटा नींबू:- नींबू विटामिन सी का बेहतर स्त्रोत है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिस, विटामिन बी-6 विटामिंस मौजूद होती हैं।
Weight loss diet: वजन कम करने के लिए असरदार वेजिटेबल सलाद रेसिपी
- सबसे पहले आप सब वेजिटेबल्स को अच्छे से धो लें और उन्हें अपनी इच्छा अनुसार खाने लायक काट लें।
- आप चाहें तो इन वेजिटेबल्स को आप उबाल भी कर सकते हैं।
- अपनी इच्छा अनुसार मटर, खीरा इत्यादि को भी आप इसमें शामिल कर सकते हैं।
- वेजिटेबल्स काट लेने के बाद इसके ऊपर आधे कटे नींबू का रस निचोड़ दें।
- अब आप का सलाद तैयार है खाने के लिए इसमें आप स्वाद अनुसार काला नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं।
सलाद खाने के फायदे:-
- सलाद में फाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह से हमें वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।
- सलाद खाने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा भी अधिक पाई जाती है।
- जैसे ही आप सलाद का सेवन करते हैं तो आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है लेकिन सलाद खाने से पेट फूलना यानी ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
- सलाद का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र भी तंदुरुस्त होता है।
- सलाद का सेवन यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो आप लंबी उम्र तक जवान और ऊर्जावान रह सकते हैं।
- सलाद का सेवन करने से आपको भारीपन और आलस महसूस नहीं होता है जैसा कि आपको तली भुनी चीजों के खाने से होता है।
0 टिप्पणियाँ